पन्ने थे जो कोरे,
स्याह हो गए अब।
ख्वाब-ए-बगीचा, कलम हो चला है।
चला वो, लिखता चला जा रहा है।।
खुश थे जो पिंजड़े,
खफ़ा हो गए अब।
काफिला-ए-पँछी, स्वतंत्र हो चला है।
उड़ा वो, उड़ता चला जा रहा है ।।
चला तो पता था,
मगर, खो गया अब।
पता जब चला तो, शिखर पा लिया है।
ना शिखर की खुशी है,
ना सफर का पता है,
वक़्त-समंदर, साहिल का नशा है।
सबसे जुदा, बस तुमसे बँधा हूँ।
तुमसे बँधा तो, खुद को पा लिया है।
चला मैं, चलता चला जा रहा हूँ।।
Hello, everyone! If you liked this Poem, do check out the related posts. Comment and like if you would like to read more similar works from the author. And don’t forget to share this on your social media channels.

Hi, my name is Abhishek Kumar. I am a law student, currently pursuing B.B.A., LL.B. from CNLU, Patna. I am a Movie Buff for the major part. For the rest, I channel my qi through writing, building stuff and reading.
Instagram – https://www.instagram.com/superman_signingoff/
Email – kundanabhishek94@gmail.com